gharghoda

न्यायाधीश अभिषेक शर्मा ने नेशनल लोक अदालत के संबंध में दी विस्तार से जानकारी

घरघोड़ा गौरीशंकर गुप्ता  प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जितेन्द्र कुमार जैन के निर्देशानुसार जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति अभिषेक शर्मा ने बुधवार को स्थानीय अधिवक्ताओं से बैठक कर आगामी 13 जुलाई को होने वाले नेशनल लोक अदालत के संबंध में विस्तार से जानकारी दिए।
न्यायाधीश अभिषेक शर्मा ने बताया कि आने वाले 13 जुलाई को सभी राजीनामा योग्य मामलों के लिए नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया है। इसमें सिविल और अपराधीकप्रकरणों में राजी नामा योग्य  में राजीनामा किया जाएगा। साथ ही आपराधिक मामले, चेक बाउंस मामले, पारिवारिक विवाद ,मोटर दुर्घटना दावा  में राजीनामा कर प्रकरण समाप्त करने के लिए लोगों को आह्वान किया है ।उन्होंने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से होने वाले राजीनामा में किसी एक पक्ष की हार जीत नहीं होती अपितु दोनों पक्षों की जीत होती है। लोक अदालत से निराकृत प्रकरणों का बाद में और दोबारा विवाद नहीं रहता है तथा दोनों पक्ष आपस में सामंजय पूर्ण रूप से जीवन जीते हैं।
घरघोड़ा  स्थित अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय तथा दोनों व्यवहार न्यायालयों में प्रकरणों का निपटारा राजीनामा आधार पर किए जाने के लिए सार्थक प्रयास किया जा रहे हैं। उन्होंने अधिवक्ता संघ के साथियों तथा सभी पक्षकारों को आह्वान किया है कि इस नेशनल लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों का सौहाद्रपूर्व निराकरण करें।
आज के बैठक में व्यवहार न्यायाधीश द्वय चंद्रकला देवी साहू , काम्या  अय्यर एवम अधिवक्ता संघ अध्यक्ष कैलाश गुप्ता सहित अधिवक्ता उपस्थित रहे।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button