Big StoryState

पत्नी दूसरों से बात करती थी पति ने फावड़े से काट डाला

कोरबा । यहां एक पति ने अपनी पत्नी को जिंदा काट डाला और फिर शव खेत में फेंक कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी। उसने अपनी पत्नी को दूसरे पुरुषों से बात करते देख लिया था जिसके बाद उसने गुस्से के उसके ऊपर फावड़े से वार कर दिया। उसके बाद पत्नी पर तब तक हमले करता रहा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। हत्या करने के बाद आरोपी पति ने पत्नी के शव को उठाया और उसे खेत में फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां केवल खून ही खून था।
पूरा मामला जिले के कोरबी चौकी क्षेत्र का है। यहां के जल्के गांव के रहने वाले बसंत पोया की शादी मंगली बाई से हुई थी। पति को शुरू से ही अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी शकी प्रवृत्ति का था। किसी से भी अपनी पत्नी को बात करते देख लेता था तो चिढ़ जाता था। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना मंगलवार शाम की है। जब मंगली बाई बकरी चराकर अपनी घर लौटी तो गांव के कुछ लोग उसके आंगन में खड़े थे। मंगली बाई इन लोगों से बात करने लगी। अपनी पत्नी को गांव के दूसके लोगों से बात करते देख मंगली बाई का पति बंसत चिढ़ गया और वह गुस्से में आगबबूला हो गया। लोगों के जाने के बाद इसी बात को लेकर पति और पत्नी के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी।
जब दोनों के बीच विवाद बढऩे लगा तो वहां मौजूद लोग मौके से चले गए। इसके बाद भी पति और पत्नी के बीच विवाद होता रहा। जिसके बाद पति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी पर फावड़े से हमला कर दिया। फवड़े के हमले से मंगली बाई बेहोश होकर गिर गई। इसके बाद भी पति उसपर हमले करता रहा। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पहुंची पुलिस को घर के आंगन में केवल खून ही खून दिखाई दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button