CG News

दीपावली से पहले रायपुर पुलिस की पटाखा कारोबारियों के साथ बैठक

सुरक्षा नियमों का पालन करने के निर्देश


ईदगाहभाठा मैदान में लगने वाली दुकानों पर भी लागू होंगे दिशा-निर्देश, अग्निशमन और नगर निगम के अधिकारी रहे मौजूद

रायपुर, 29 अक्टूबर 2026। दीपावली पर्व को देखते हुए रायपुर पुलिस के पश्चिम क्षेत्र ने पटाखा कारोबारियों की बैठक लेकर सुरक्षित बिक्री और अग्नि सुरक्षा को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बैठक सिविल लाइन स्थित सी/04 भवन में आयोजित हुई, जिसमें अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा सहित अग्निशमन और नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।सुरक्षा नियमों का पालन जरूरीबैठक में पटाखा दुकानों के संचालन, भंडारण और बिक्री के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने कारोबारियों से प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थानों पर ही दुकान लगाने और नियमों का पालन करने की अपील की।पटाखा कारोबारियों को दिए गए प्रमुख निर्देश- पटाखा दुकानें केवल निर्धारित और अनुमत स्थानों पर ही संचालित करें।- प्रत्येक दुकान में अग्निशमन यंत्र और जरूरी सुरक्षा उपकरण रखें।- पटाखों का भंडारण तय सीमा के भीतर करें।- दुकानों के आसपास ज्वलनशील सामग्री, खुली आग और धूम्रपान पर रोक रखें।- दुकानों के बीच निर्धारित दूरी बनाए रखें और रास्तों को बाधित न करें।- आग या किसी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस और संबंधित विभाग को सूचना दें।लापरवाही से बचने की अपीलअतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा ने कारोबारियों से सुरक्षा मानकों का गंभीरता से पालन करने और किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने को कहा। उन्होंने त्योहार के दौरान आम नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की।बैठक में सहायक पुलिस आयुक्त नवनीत पाटिल, आजाद चौक थाना प्रभारी अर्चना धुरंधर, अग्निशमन निरीक्षक लीलेश्वर सिंह, नगर निगम के अधिकारी, पुलिसकर्मी और पटाखा व्यवसायी उपस्थित रहे।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button