Big Storygharghoda

एनएमएल तलईपल्ली में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

घरघोड़ा(गौरी शंकर गुप्ता) | एनएमएल तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग सत्र का आयोजन किया गया, कोसल विहार आवासीय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में श्री अखिलेश सिंह, परियोजना प्रमुख, एनएमएल तलईपल्ली उपस्थित रहे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।


इस अवसर पर 7 जून से 20 जून तक आयोजित 14 दिवसीय योग कार्यशाला का भी समापन हुआ। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं स्वास्थ्यवर्धक अभ्यासों का प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर योग शिक्षक विभांशु बंजारे को सम्मानित भी किया गया।

यह आयोजन कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के बीच स्वास्थ्य, फिटनेस एवं मानसिक कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रही।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button