gharghodaRaigarh

रूमकेरा में चौहान समाज का भव्य शपथ ग्रहण समारोह, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

चौहान समाज ब्लॉक पदाधिकारीयों का शपथ ग्रहण
घरघोड़ा(गौरी शंकर गुप्ता) ।
चौहान समाज जिला रायगढ़ के पदाधिकारियों की उपस्थिति में घरघोड़ा विकास खण्ड के अंतर्गत ग्राम रूमकेरा में ब्लॉक चौहान समाज के पदाधिकारियों के साथ युवा संगठन, महिला संगठन तथा अठगवा के पदाधिकारियों का भव्य शपथग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ!
उक्त अवसर पर घरघोड़ा ब्लॉक के विभिन्न ग्रामों के विद्यालयों के समाज के होनहार प्रतिभावान 10 वीं व 12 वीं के छात्र छात्राओं के सर्वोच्च अंक लाने वालों को समाज की ओर से प्रशंसा पत्र मैडल के साथ संविधान का किताब भी भेंट किया गया सभी उपस्थित विद्यार्थियों को बुके फूल की माला पहनाकर जिनका अभिनन्दन भी किया गया कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला संरक्षक, जिला अध्यक्ष तथा अन्य आगंतुक पदाधिकारीयों के द्वारा गाड़ा जाती का ईष्ट देव दूल्हादेव व डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर धूप दीप प्रज्वलित कर नमन किया गया
घरघोड़ा ब्लॉक के अंतर्गत आठ अठगवा से दो सौ से भी अधिक महिलाएं पुरुष नवयुवकों ने शपथ लिया तथा 13 छात्र छात्राओं को समाज द्वारा सम्मानित किया गया
जिला चौहान समाज के अध्यक्ष देव प्रसाद चौहान द्वारा घरघोड़ा ब्लॉक के वरिष्ठ पदाधिकारीयों को मंच पर गमछा भेंट कर सम्मानित किया गया कार्यक्रम का संचालन गंगाराम चौहान ने किया तथा आभार ब्यक्त ब्लॉक अध्यक्ष अमरनाथ चौहान ने किया
रायगढ़ पुसौर खरसिया तमनार धर्मजयगढ़ ब्लॉकों से समारोह में पहुँचने वाले पदाधिकारीयों में प्रमुख रूप से महावीर गुरुजी, संतोष चौहान, देव प्रसाद चौहान, सत्यनारायण चौहान, रामेश्वर चौहान, दुखु लाल चौहान, खुशी राम चौहान, चेहरा लाल चौहान, मनोहर चौहान, टी एस चौहान, सुभाष चौहान, मणि चौहान, धनुरजय चौहान, मोहन चौहान, संतराम चौहान, सरोज चौहान, चंदन चौहान, शिवाधार चौहान, त्रिनाथ चौहान, रामनाथ चौहान, राजकुमार चौहान, बरत कुमारी चौहान, सुमन चौहान, सूरज चौहान, रमन चौहान, राजकुमार चौहान, सिरोत्तम चौहान, अरुण चौहान, नोहर चौहान, सुखदेव चौहान लक्ष्मी चौहान घसिया चौहान नरेंद्र चौहान घासीलाल चौहान सहित बड़ी संख्या में सामाजिक महिलाएं पुरुष व नवयुवकों तथा प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति रही


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button