gharghoda

42 वर्षों की उत्कृष्ट सेवा के बाद एसईसीएल से सेवानिवृत्त हुए शेख फाजिल

सम्मान समारोह में उमड़ा जनसैलाब, भंडारे का हुआ आयोजन


घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। एसईसीएल रायगढ़ कोयलांचल अंतर्गत बरौद कोलियरी के एक्सवेशन विभाग में वरिष्ठ मैकेनिक फीटर के पद पर कार्यरत शेख फाजिल 31 मई को 42 वर्षों की लंबी एवं गौरवपूर्ण सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए। उनके सम्मान में बरौद कोलियरी स्थित मां काली मंदिर एवं खान अधीक्षक कार्यालय परिसर में विभागीय सम्मान समारोह तथा भंडारे का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित शेख फाजिल का विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सहयोगी साथियों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर शॉल एवं श्रीफल भेंट कर आत्मीय सम्मान किया। एक्सवेशन विभाग के कर्मचारियों द्वारा उन्हें स्मृति-चिह्न एवं उपहार भी प्रदान किए गए।

इस अवसर पर वक्ताओं ने शेख फाजिल की कार्यकुशलता, तकनीकी दक्षता, अनुशासित कार्यशैली और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने लंबे कार्यकाल में कंपनी की प्रगति और उत्पादन बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके अनुभव और समर्पण से अनेक कर्मचारियों को प्रेरणा मिली है।

अपने संबोधन में शेख फाजिल ने बरौद कोलियरी में बिताए गए शुरुआती दिनों को याद करते हुए अपने अनुभव साझा किए तथा सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन बरसाती लाल यादव ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन अश्वनी निराला ने किया।

इस अवसर पर खान अधीक्षक, एक्सवेशन इंजीनियर, विभिन्न विभागों के अधिकारीगण, श्रमिक संगठनों इंटक, एटक, सीटू, बीएमएस एवं एचएमएस के पदाधिकारी, बड़ी संख्या में कोयला कर्मचारी, महिलाएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सम्मान समारोह एवं भंडारे में बरौद-बिजारी क्षेत्र के अधिकारी, कर्मचारी और श्रमिक बड़ी संख्या में शामिल होकर शेख फाजिल के दीर्घ एवं सफल सेवाकाल को यादगार बनाया।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button