gharghoda

भाजपा प्रत्याशी सुनीति राठिया ने किया कार्यालय का उद्घाटन

घरघोड़ा (गौरीशंकर गुप्ता)।  लैलूंगा विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी सुनीति सत्यानंद राठिया ने चुनाव संचालन के लिए तमनार में भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया है। सोमवार 30 अक्टूबर को सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में नगर के मुख्य मार्ग स्थित बरभाठा चौक के समीप उक्त कार्यालय का लोकार्पण किया गया। इस दौरान श्रीमती सुनीति सत्यानंद राठिया ने संबोधित करते हुए कहा कि तमनार में कार्यालय की सुविधा नहीं रहने के कारण लोगों को किसी बात को रखने में किसी प्रकार बाकी असुविधा महसूस ना हो अथवा आम जनता को कोई समस्या या सुझाव हो तो आसानी से कार्यालय में जाकर अपनी कोई बात कोई परेशानी हो तो वो आसानी से अपनी शिकायत दर्ज करा सकें, इसलिए यह सुविधा बहाल की गई है। प्रत्याशी ने कहा कि क्षेत्र के लोगों के समस्याओं को सुनने के लिए कार्यालय की सुविधा दी देने के साथ ही साथ चुनाव संचालन के केंद्र के रूप में उक्त कार्यलय का शुभारंभ किया गया है। कार्यालय प्रतिदिन सुबह 8 बजे से लेकर रात्रि 8 बजे तक संचालित रहेगा। उद्घाटन के दौरान सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता सहित गणमान्य नागरिक एवं हजारों आमजन उपस्थित रहे।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button