June 16, 2026

सूत सारथी समाज रायगढ़ की जिला स्तरीय बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन, सामाजिक जनगणना प्रपत्र का विमोचन

0
सूत सारथी समाज रायगढ़ की जिला स्तरीय बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन, सामाजिक जनगणना प्रपत्र का विमोचन

लैलूंगा (गौरी शंकर गुप्ता) । सूत सारथी समाज जिला रायगढ़ द्वारा मंगलम भवन, लैलूंगा में जिला स्तरीय बैठक, सामाजिक जनगणना प्रपत्र विमोचन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप सारथी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में नव-निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष योगेश सारथी (राजनांदगांव) एवं प्रदेश महासचिव विक्रम सिंह सेंगर (दुर्ग) उपस्थित रहे। उनके साथ प्रदेश कोषाध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद सारथी, प्रदेश प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य हेमलता सारथी, पूर्व महिला जिला अध्यक्ष रायपुर ममता सारथी, पूर्व जिला सचिव रायपुर शंकर सारथी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष बिलासपुर बल्लू सारथी सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।



मुख्य अतिथियों के स्वागत के पश्चात समाज के आराध्य सुमंत जी महाराज एवं सूत जी महाराज के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें देशीराम सारथी (चोटीगुड़ा, घरघोड़ा) को जिला अध्यक्ष, सुरेश सारथी (शाहपुर) को जिला उपाध्यक्ष, सुंदरलाल सारथी (केवली) को जिला सचिव तथा शिवनाथ सारथी (गीतकालो) को जिला कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष योगेश सारथी एवं प्रदेश महासचिव विक्रम सिंह सेंगर ने रायगढ़ जिला सामाजिक जनगणना प्रपत्र का विमोचन किया। अपने संबोधन में उन्होंने शिक्षा, संगठन, सामाजिक एकता तथा युवाओं एवं महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर देते हुए समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया।

कार्यक्रम में समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। जिले के विभिन्न ब्लॉकों से आए पदाधिकारियों में प्रीतराम सारथी (लैलूंगा), मेघनाथ सारथी (घरघोड़ा), करमसाय सारथी (कापू), छतरसाय सारथी (तमनार) एवं सुमित सारथी (खरसिया) प्रमुख रूप से शामिल रहे।

महिला संगठन की ओर से दुर्गेशनंदिनी सारथी, शारदा सारथी, कमला सारथी, किरण सारथी (कापू) एवं किरण सारथी (खरसिया) की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में गौतम कुलदीप, शंभू सारथी, आकृत सारथी, मधु सारथी, किशोर सारथी, संतोष सारथी, युधराम सारथी, हेतराम सारथी, किशन सारथी, मुकेश सारथी, कृष्णा सारथी, सपन सारथी एवं ऋषि सारथी सहित समाज के अनेक पदाधिकारियों और युवा साथियों का विशेष योगदान रहा। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं समाजजनों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed