Big StoryCSCSSports

छत्तीसगढ़ के स्टार बल्लेबाज आयुष पाण्डेय का भारतीय ‘ए’ टीम में चयन, ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ के खिलाफ खेलेंगे मल्टी-डे सीरीज

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रणजी खिलाड़ी और बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज आयुष पाण्डेय का चयन भारतीय ‘ए’ टीम में किया गया है। वह ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ के खिलाफ 22 सितंबर 2026 से शुरू होने वाली चार दिवसीय मैचों की घरेलू सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। इससे पहले जून 2026 में श्रीलंका ‘ए’ के खिलाफ खेली गई चार दिवसीय मैचों की श्रृंखला में भी आयुष पाण्डेय भारत ‘ए’ टीम का हिस्सा रहे थे।


घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन

रणजी ट्रॉफी के गत सीजन में आयुष पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 7 मैचों में 13 इनिंग्स बल्लेबाजी करते हुए 57.30 की औसत से कुल 573 रन बनाए, जिसमें 2 शतक और 2 अर्धशतक सम्मिलित हैं। उन्होंने मुंबई के खिलाफ 183 रनों की शानदार पारी भी खेली थी। इसी आधार पर उनका चयन दलीप ट्रॉफी हेतु भी किया गया था, जिसमें उन्होंने 2 मैचों में 3 इनिंग्स खेलकर 53.92 की औसत से 102 रन बनाए थे।

भारत ‘ए’ टीम

देवदत्त पडिक्कल (कप्तान), साई सुदर्शन (उप कप्तान), अमनमोल सड़े, आयुष पाण्डेय, यश राठौड़, शेख रशीद, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), एन जगदीशन (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियान, तुषार देशपांडे, अंशुल कम्बोज, प्रफुल्ल हिंगे, नचिकेत भूते और वी वैश्यक।

श्रृंखला का कार्यक्रम

क्रमांकमैचदिनांकस्थान
1भारत ‘ए’ विरुद्ध ऑस्ट्रेलिया ‘ए’22 सितंबर से 25 सितंबर 2026पुडुचेरी
2भारत ‘ए’ विरुद्ध ऑस्ट्रेलिया ‘ए’29 सितंबर से 02 अक्टूबर 2026

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button