Commom wealth GameshSports

वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता सिल्वर मेडल,छत्तीसगढ़ पुलिस में एएसआई हैं।

भारत की महिला भारोत्तोलक ज्ञानेश्वरी यादव ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन किया। ज्ञानेश्वरी ने सोमवार को महिला 53 किलो भारवर्ग में रजत पदक जीता। भारोत्तोलन में मौजूदा राष्ट्रमंडल खेलों का यह चौथा पदक है। 2003 में जन्मी ज्ञानेश्वरी यादव छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के भोदिया गांव की रहने वाली हैं। वह भारत की सबसे प्रतिभाशाली युवा भारोत्तोलकों में से एक हैं। उन्होंने घरेलू तथा अंतरराष्ट्रीय दोनों सर्किटों में लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए तेजी से अपनी पहचान बनाई है।



भारत को वेटलिफ्टिंग में चौथा मेडल मिला. ज्ञानेश्वरी यादव ने अपने तीसरे प्रयास में स्नैच श्रेणी में 88 किलो और क्लीन एंड जर्क श्रेणी में 111 किलो उठाकर बेहतरीन प्रदर्शन किया. पूरे मुकाबले में नाइजीरिया की ओनोमे ओमोलोला डिडिह से उनकी कड़ी टक्कर देखने को मिली. उन्होंने कुल 199 किलो वजन उठाकर दूसरा स्थान हासिल किया

छत्तीसगढ़ पुलिस में सहायक उप-निरीक्षक (ASI) के रूप में कार्यरत, ज्ञानेश्वरी ने अपने खेल करियर और जनसेवा के बीच बेहतरीन संतुलन बनाया है। इसके साथ ही हल्के वजन वर्ग में भारत की अग्रणी भारोत्तोलकों में खुद को स्थापित किया है। राष्ट्रमंडल खेल 2026 से पहले अंतरराष्ट्रीय मंच पर उनके शानदार प्रदर्शन में बहरीन में हुए 2024 विश्व भारोत्तोलक चैंपियनशिप में पांचवां स्थान शामिल है। उन्हें 2025 में छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान ‘गुंडाधूर सम्मान’ से अलंकृत किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button