जिला शिक्षा अधिकारी ने छर्राटांगर पहुँच कर छात्राओं से किया संवाद
घरघोड़ा(गौरी शंकर गुप्ता)। जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ श्यामानंद साहू ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का आकस्मिक निरिक्षण करते हुए छात्राओं की उपस्थिति एवं शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लेते हुए सभी कक्षा का निरिक्षण किया |छात्र छात्राओं को सम्बोधित कर शिक्षा के प्रति ध्यान देते हुए बोर्ड परीक्षा की तैयारी हेतु नियमित अध्ययन अध्यापन करने,ब्लु प्रिंट के आधार पर विषयवार तैयारी करने के निर्देश भी शिक्षकों को दिए |पाँचवी, आठवीं एवं दसवीं बारहवीं कक्षा मे बेहतरीन परीक्षा परिणाम को लक्ष्य बनाकर कार्य करने, शत प्रतिशत प्रवेश कक्षाओं मे दिए जाने व इसके लिए शिक्षकों को प्रयास करने की बात कही |इस अवसर पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी शशिधर निषाद, विद्यालय के प्राचार्य बल्लभी सिदार एवं अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही | निरिक्षण के दौरान परिसर की सफाई,प्रयोगशाला कक्ष, पुस्तकालय, समय सारिणी आदि का भी अवलोकन किया गया |
