Big StoryRAIPUR

विकास उपाध्याय के नेतृत्व में 17 को निकलेगी विशाल काँवड़ यात्रा, हजारों की संख्या में शामिल होंगे भक्तगण

काँवड़ यात्रा को लेकर आज सामाजिक, राजनीति और महिलाओं के साथ पश्चिम विधान सभा के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता की एक बैठक आहूत हुई : विकास उपाध्याय



रायपुर। रायपुर पश्चिम पूर्व विधायक विकास उपाध्याय 17 अगस्त को अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भव्य काँवड़ यात्रा निकालने जा रहे हैं। विकास उपाध्याय ने कहा कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी काँवड़ यात्रा निकालने जा रहे हैं, काँवड़ यात्रा का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व है, क्योंकि इसे शिव भक्ति का प्रतीक माना जाता है और यह भक्तगणों में उत्साह एवं उमंग के साथ श्रावण मास का विशेष पर्व है। आगामी होने वाले काँवड़ यात्रा को लेकर आज सामाजिक, राजनीति और महिलाओं के साथ पश्चिम विधान सभा के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता की एक बैठक आहूत की गई जिसमें काँवड़ यात्रा से संबंधित सभी विषयों पर चर्चा कर रूपरेखा तय की गई।विकास उपाध्याय ने पश्चिम विधानसभा से काँवड़ यात्रा की शुरूआत की थी, तब हजारों की संख्या में लोग इस यात्रा में सम्मिलित होकर पूरे क्षेत्र को शिवभक्ति में लीन कर दिया था। इस वर्ष भव्य रूप में करने विधायक विकास उपाध्याय खुद इसकी तैयारी को लेकर मोर्चा संभाले हुए हैं। 17 अगस्त को इसकी शुरूआत पश्चिम विधानसभा अंतर्गत भीमसेन भवन से सुबह 10ः00 बजे पूरे विधि-विधान के साथ आरंभ होगी, जो अग्रसेन चौंक, आमापारा, लाखेनगर चौंक, सुन्दर नगर होते हुए महादेव घाट पहुँचेगी।विकास उपाध्याय द्वारा आयोजित काँवड़ यात्रा को भव्य बनाने पूर्व से ही प्रचार-प्रसार कर क्षेत्र के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने की अपील की जा रही है। काँवड़ यात्रा में सम्मिलित होने वाले भक्तजनों में महिला एवं पुरूषों से अपील की है कि सनातन धर्म की पोषाक में सम्मिलित हों। इसके साथ ही जगह-जगह यात्रा में सम्मिलित भक्तगणों के लिए पानी, मिठाई, फल, चाय जैसी व्यवस्था का इंतजाम किया गया है।विकास उपाध्याय ने इस आयोजन को लेकर कहा कि हिन्दू धर्म में सावन के महिने में भगवान शिव की पूजा-अर्चना काँवड़ियों द्वारा शिवलिंग के जलाभिषेक का विशेष महत्व माना गया है। उन्होंने कहा, ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव को केवल एक लोटा जल चढ़ाकर आसानी से प्रसन्न किया जा सकता है, परन्तु पश्चिम विधानसभा की जनता भगवान शिव को पूरी तरह से जलाभिषेक कर हमेशा के लिए प्रसन्न करने की कोशिश कर रही है ताकि उन्हें कभी क्राधित होने का मौका न मिले और उनका आशीर्वाद पूरे क्षेत्र को मिलता रहे। इसलिए कि यह काँवड़ यात्रा पूरे क्षेत्र के लिए समता और भाईचारे की यात्रा भी है जो सिर्फ सावन के महिने में ही सफल हो सकता है, इसलिए कि यह माह जप, तप और व्रत का महिना है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस पवित्र काँवड़ यात्रा में सम्मिलित होकर भगवान शिव के प्रति और हिन्दू धर्म के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button