Big StoryDESK STORY

वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, चौथी मंजिल से गिरने के बाद गई जान


वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, चौथी मंजिल से गिरने के बाद गई जान 25 वर्षीय दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण की मौत की जांच में जुटी पुलिस, कमरे से इलेक्ट्रॉनिक ग्राइंडर बरामद

वृंदावन। वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से जुड़े एक 25 वर्षीय शिष्य की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह आश्रम से जुड़ी बहुमंजिला इमारत की चौथी मंजिल से नीचे गिर गए थे।घटना के बाद उन्हें गंभीर हालत में तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलने पर वृंदावन पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

कमरे से मिला इलेक्ट्रॉनिक ग्राइंडर

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल के साथ मृतक के कमरे की भी जांच की। जांच के दौरान कमरे से एक इलेक्ट्रॉनिक ग्राइंडर मिलने की जानकारी सामने आई है। पुलिस शरीर पर मिले चोट के निशानों, कमरे में मिले सामान और चौथी मंजिल से गिरने की घटना के बीच संभावित संबंधों की जांच कर रही है।मृतक के शरीर पर गंभीर चोट के निशान भी बताए गए हैं। हालांकि इन चोटों की वास्तविक प्रकृति और मौत की वजह पोस्टमार्टम तथा जांच रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

2015 में ली थी दीक्षा

जानकारी के मुताबिक दीपक लोधी ने वर्ष 2015 में संत प्रेमानंद महाराज से दीक्षा ली थी। इसके बाद उनका नाम रसिक दुलारी शरण रखा गया। बताया गया है कि वह जून 2026 से गुरु कृपा कुंज परिसर से जुड़े भवन में रह रहे थे।पुलिस ने शुरू की जांचपुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।पुलिस फिलहाल घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही मौत की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button