gharghoda

वित्त मंत्री ओपी चौधरी के जन्मदिन पर मरीजों को फल, लस्सी का वितरण

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सादगी से मनाया वित्त मंत्री का जन्मदिन



घरघोड़ा। 2 जून को घरघोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पूर्व कलेक्टर रायगढ़ के लाडले विधायक एवं छत्तीसगढ़ की वित्त मंत्री ओपी चौधरी के जन्मदिवस के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फल, लस्सी, छाछ, बिस्किट का वितरण कर मंत्री जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम के आयोजन मेें वार्ड क्रमांक-2 के पार्षद आरती विजय जायसवाल की सराहनीय भूमिका रही। सभी भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मिलजुल कर सामग्री वितरण किया। मंत्री ओपी चौधरी के जन्मदिवस के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए मरीजों की भी शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। आयोजन में उपस्थित लोगों में मुख्य रूप राजेश पटेल, राजेश रंजीत कनौजिया, टिंकू स्वर्णकार, आशीष जायसवाल, सोनू सिदार रहे। वहीं वरिष्ठ कार्यकर्ता में मिंकेतन बेहेरा, गौरी शंकर गुप्ता, भगवान तिवारी, नारायण गुप्ता, विजय अग्रवाल, नितेश गुप्ता, बंटी महंत, गुरमीत सिंह, रविंद्र जायसवाल, राजकुमार साहू, लाल कनौजिया, मोहम्मद जिब्राइल , कमलेश स्वर्णकार, रितु राज चौबे, शैलेश शर्मा, पिंगल बघेल अंबिका सोनवानी विशेषरूप में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button