gharghoda

स्टेट लेवल ओपन वेटलिफ्टिंग : सब जूनियर बालक वर्ग में बिलासपुर रहा विजेता

बिलासपुर/घरघोड़ा(गौरी शंकर गुप्ता)। छत्तीसगढ़ प्रदेश वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन एवं बस्तर जिला भारोत्तोलन संघ के संयुक्त तत्वाधान में छत्तीसगढ़ स्टेट लेवल समर ओपन वेटलिफ्टिंग की प्रतियोगिता का आयोजन जगदलपुर में आयोजित किया गया था. यह प्रतियोगिता सब जूनियर (बालक/ एवं बालिका) जूनियर ,सीनियर (महिला एवं पुरुष) के अलग-अलग कैटेगरी मे था. इस प्रतियोगिता में अलग-अलग जिलों से आए हुए 155 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था.




बिलासपुर जिले के 5 सब जूनियर बालक एवं 1 सीनियर वूमेन ने हिस्सा लिया था.जिसमें श्रीवर्धन श्रीवास्तव (सब-जूनियर) स्वर्ण पदक, वीरेंद्र सांवरा (सब-जूनियर) रजत पदक, प्रियांशु मानिकपुरी (सब-जूनियर) रजत पदक, कु. मेघा भगत (सीनियर) वर्ग में कांस्य पदक जीतकर बिलासपुर जिले का सम्मान बढ़ाएं. दो अन्य सब जूनियर खिलाड़ी हिमांशु मानिकपुरी चौथा स्थान एवं हर्षवर्धन पांचवा स्थान पर रहे.
काफी वर्ष बाद बिलासपुर जिला को सब जूनियर बालक वर्ग में विजेता के रूप में ट्रॉफी से सम्मानित किया गया है.
बिलासपुर जिले के टीम कोच के रूप में श्री उत्तम कुमार साहू, टीम मैनेजर श्री वीरावी खुसरो, वरिष्ठ पूर्व खिलाड़ी श्री भूपेंद्र सिंह का अहम योगदान रहा है. मुख्य अतिथि के रूप में जगदलपुर विधायक श्री किरण देव सिंह जी एवं सांसद श्री महेश कश्यप जी के मौजूदगी में खिलाड़ियों को पदक देकर के सम्मानित किया गया.
आयरन खेलों में सर्वोच्च शिखर में भारोत्तोलन संघ के मजबूत आधार स्तंभ छत्तीसगढ़ के महासचिव डॉक्टर राजेश जॅघेल एवं कोषाध्यक्ष श्री नंदू जॅघेल जी के द्वारा लगातार खिलाड़ियों के बेहतर मार्गदर्शन के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन एवं उनका मार्गदर्शन करते आ रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button