Big StoryCSCSSports

CCPL-2 : बस्तर बायसंस ने रायगढ़ लायंस को दी मात, उत्कर्ष ने हासिल किया पर्पल कैप

रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग-2025 के पांचवे दिन बस्तर बायसंस ने रायगढ़ लायंस को रोमांचक मुकाबले में हराकर जीत दर्ज की। नवा रायपुर स्थित शहीद वीरनारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में बस्तर बायसंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। रायगढ़ लायंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 147 रन बनाए। टीम के लिए इम्तियाज खान ने 30 गेंदों पर 56 रन और किवनूर सिंह छाबड़ा ने 37 रनों का योगदान दिया। बस्तर बायसंस की ओर से उत्कर्ष तिवारी ने 3 विकेट, सौरभ मजूमदार और नमन ध्रुव ने 2-2 विकेट हासिल किए। 148 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बस्तर बायसंस ने 19.2 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के लिए शशांक चंद्राकर और तेजस मोरे ने 22-22 रनों का योगदान दिया। रायगढ़ लायंस की ओर से आदित्य अग्रवाल ने 2 विकेट लिए। बस्तर बायसंस ने यह मैच 3 विकेट से जीत लिया।




उत्कर्ष को पर्पल कैप : सीसीपीएल के पांचवें दिन खेले गए पहले मुकाबले में बस्तर बायसंस के उत्कर्ष तिवारी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया। लगातार बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत उत्कर्ष को पर्पल कैप भी हासिल हुई। वहीं रायगढ़ लायंस के इम्तियाज खान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों पर 56 रन ठोके और सबसे ज्यादा छक्के लगाने के लिए मोस्ट सिक्सेस अवॉर्ड अपने नाम किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button