gharghoda

एसआईआर को लेकर बिलासपुर विधानसभा प्रभारी भोगल ने ली बैठक

घरघोड़ा(गौरी शंकर गुप्ता)। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व वह हम सबके नेता अमर अग्रवाल जी के दिशा निर्देश पर बिलासपुर विधानसभा के बीएलए 1 अजीत सिंह भोगल ने वार्ड क्रमांक 29 तार बहार में वार्ड के प्रभारी वह बीएलए 2 बुथ के प्रभारी कार्यकर्ताओं के साथ मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण विषय पर बैठक की जिसमें भोगल ने कहा समस्त कार्यकर्ताओं के साथ बुथ में जाकर निवासरत मतदाताओं को मतदाता फॉर्म दिलाने एवं उसे भरने में सहयोग करें निवासरत मतदाता ना छूटे इस बात का भी ध्यान रखना है मतदाता सूची में जिनका दो बार नाम है जो मृत हो चुके हैं जो क्षेत्र में निवास नहीं करते हैं ऐसे मतदाताओं की जानकारी भीblo को दे ताकि दिए गए समय अवधि पर मतदाता सूची का सत्यापन पूर्ण हो सके बुथ में कार्यकर्ताओं के साथ जाकर भोगल ने मतदाताओं से भी संपर्क किया पार्टी द्वारा बनाए गए निर्वाचन से अधिकृत बी एल ए 2 को कार्ड भी दिया गया इस अवसर पर मधुसूदन राव राजेश रजक संध्या चौधरी अनुराधा रामटेक संजय चौहान कैलाश रजक अभिषेक राज रीनाकोरी आशाराजा शीलाधीरे तेजरामरात्रि श्याम राव उपस्थित रहे



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button