April 26, 2026

स्कूली छात्र करेंगे अब ऑनलाइन पढ़ाई, क्लास में लगा स्मार्ट टीवी

0
65

केराखोल शाला विकास प्रबंधन समिति तथा ग्रामवासियों की अनूठी पहल



घरघाेड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। प्रधान पाठक चन्द्र मणी चौहान ने बताया कि ग्राम वासी केरा खोल एवं शाला विकास समिति के संयुक्त पहल से विद्यालय के छात्र छात्राओं के शिक्षा स्तर को आगे बढ़ाने के लिए तथा बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने के उद्देश्य से एवं आज की आवश्यकता के अनुसार आन लाइन शिक्षा से बच्चों के विकास को ध्यान में रख कर ग्रामीणों ने एवं शाला विकास समिति के सदस्यों ने खुल्ले हाथ से सहयोग राशि दे कर 43 इंच एल ई डी खरीद कर विद्यालय को दिया है। विद्यालय परिवार ने शाला विकास समिति को तथा ग्रामीणो को आभार व्यक्त कर भूरी भूरी प्रशंसा की है। समस्त नवाचार में शिक्षकों की अहम् भूमिका रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *