
रोहित ने लगभग 45 मिनट तक बल्लेबाज़ी का अभ्यास किया और नेट्स में इशान किशन के साथ क्रीज़ बदली। उनके आसपास मौजूद लोग बार-बार “शॉट, रोहित” कह रहे थे जब वह स्ट्रेट ड्राइव और स्क्वायर ड्राइव लगा रहे थे और थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट रघु, जिन्हें भारतीय बल्लेबाज़ सबसे ज़्यादा मुश्किल गेंदबाज़ों में से एक मानते हैं, की तेज़ और उछाल वाली गेंदों पर तेज़ी से पीछे हटकर पुल शॉट खेल रहे थे।
लॉर्ड्स रोहित के लिए अब तक ODI प्रारूप में रोहित के लिए उतना अच्छा साबित नहीं हुआ है। यहां खेले दो मैचों में रोहित ने 15 और 0 रन बनाए हैं। भारत के बल्लेबाज़ी कोच सितांशु कोटक ने पहले दो वनडे में (11 और 26 रन) रोहित की विफलताओं को लेकर कहा कि रोहित को मोमेंटम नहीं मिल रहा है। रोहित अच्छी तरह से जानते हैं कि उन्हें रविवार को एक बड़ी पारी की ज़रूरत है, ख़ास तौर पर अपनी संतुष्टि के लिए।



