कौशल पैथलैब एंड डायग्नोस्टिक सेंटर का भव्य शुभारंभ, क्षेत्रीय विधायक सहित गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित
घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। घरघोड़ा में कौशल पैथलैब एंड डायग्नोस्टिक सेंटर का शुभारंभ समारोह बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक माननीय लालजीत सिंह राठिया जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष शिव शर्मा, विधायक प्रतिनिधि नीलांबर सिंह राठिया जी सहित कई गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। समारोह में बोधराम गुप्ता जी, मुरलीधर गुप्ता जी, मुकुत राम गुप्ता जी, सन्नू अग्रवाल, रमेश अग्रवाल जी, सोमदेव मिश्रा जी, विष्णु तायल जी, उमाशंकर राठिया जी एवं श्रीमती अनीता महंत जी सहित क्षेत्र के प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से BMO Dr. S.R. Paikra, Dr. Vikash Sharma एवं Dr. Rohit Dansena भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी अतिथियों ने सेंटर के शुभारंभ पर बधाई देते हुए इसे क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह ने नए डायग्नोस्टिक सेंटर के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलने की उम्मीद जताई।
