Uncategorized

अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश : 21 मोटरसाइकिल बरामद, मुख्य आरोपी सुखदेव चौहान सहित 10 गिरफ्तार

रायगढ़ (गौरी शंकर गुप्ता)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन में साइबर थाना और पूंजीपथरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी सुखदेव चौहान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे व निशानदेही से कुल 21 चोरी की मोटरसाइकिल (कीमत लगभग 15 लाख रुपये) बरामद की है। आरोपी का साथी शिव नागवंशी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। जांच में सामने आया कि सुखदेव चौहान और शिव नागवंशी पेचकस जैसे औजारों से बाइक का लॉक तोड़कर पूंजीपथरा, धरमजयगढ़ और ओड़िशा के भीड़भाड़ वाले इलाकों से चोरी करते थे और उन्हें सस्ते दामों में बेच देते थे। पुलिस ने चोरी की बाइक खरीदने वाले 9 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।


गिरफ्तार आरोपी:
सुखदेव चौहान (ग्राम धौराडांड), कार्तिक राम डूंगडूंग (धौराडांड), रामकुमार वैष्णव (जमुना), केशव यादव (धौराडांड), भोजराम पैंकरा (नावागांव), जगदीश पैंकरा (किलकिला), शिवचरण चौहान (लोहडापानी), सुखचरण चौहान (लोहडापानी), अमित कुमार नागवंशी (लोहडापानी) और शिवप्रसाद विश्वकर्मा (मुकडेगा)।

फरार आरोपी:
शिव नागवंशी (किलकिला)

पुलिस कार्रवाई में साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक, पूंजीपथरा थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव सहित पूरी टीम की अहम भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल गिरोहों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और चोरी की संपत्ति खरीदने वालों पर भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button