भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ की टीम ने डॉ. रमन सिंह से की आत्मीय मुलाकात, व्यापारिक मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के व्यापारी प्रकोष्ठ की प्रदेश एवं राजनांदगांव इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश संयोजक सुभाष अग्रवाल, स्थायी आमंत्रित सदस्य आलोक बिंदल, प्रदेश पदाधिकारी आकाश बलानी, जितेंद्र गोलछा, नवीन, सुमित शर्मा, संभाग प्रभारी आकाश चोपड़ा, जिला संयोजक राजकुमार बाफना, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उत्तम गिड़िया, सागर गोलछा उपस्थित रहे। इसके साथ ही शहर व्यापार से जुड़े जितेश पटेल, राजेश अग्रवाल, योगेश सारथी एवं चंकी अग्रवाल भी इस अवसर पर मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान सभी सदस्यों ने प्रदेश के व्यापारिक परिदृश्य, नवाचार तथा व्यापारियों के हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की। डॉ. रमन सिंह ने अपने अनुभव एवं मार्गदर्शन से सभी को प्रेरित किया। उनके सकारात्मक दृष्टिकोण एवं सुझावों से पूरी टीम में नई ऊर्जा का संचार हुआ। अंत में प्रतिनिधिमंडल ने उनके आत्मीय व्यवहार एवं अमूल्य समय के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।
