April 26, 2026

भानुप्रतापपुर में 18अक्टुबर को धुम धाम से मनाई जाएगी पिछड़ा वर्ग समाज की स्थापना दिवस

0
55 copy

भानुप्रतापपुर. पिछड़ा वर्ग समाज की बैठक भानुप्रतापपुर में रखी गई जिसमें 18 अक्टूबर दिन शुक्रवार को भानुप्रतापपुर में पिछड़ा वर्ग समाज की स्थापना दिवस मनाने हेतु चर्चा किया गया. सभी ब्लाक एवं परिक्षेत्र अध्यक्षों को जवाबदारी सौंपी गई है साथ ही पिछड़ा वर्ग समाज के सभी लोगों से अपील किया गया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने निवेदन किए हैं. उपस्थित सभी समाज के लोगो ने कहा कि वर्तमान में केवल पिछड़ा वर्ग समाज की सर्वे कर आरक्षण को 50 प्रतिशत की लिमिट में समेट कर पिछड़ा वर्ग समाज की आरक्षण को कम करने संडयंत्र रचा जा रहा है जो निंदनीय है इसके लिए पिछड़ा वर्ग उग्र आंदोलन करेगी इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जगन्नाथ साहू जिला संरक्षक हरेश चक्रधारी राकेश गुप्ता भानुप्रतापपुर ब्लाक अध्यक्ष अरविंद जैन अंतागढ़ ब्लाक अध्यक्ष माधेश्वर जैन दुर्गूकोंदल ब्लाक अध्यक्ष विजय पटेल गजानंद डड्सेना दिपक गजेन्द्र मुकेश चन्द्रकर अजय साहू जिला सचिव अशोक यादव दुर्गा प्रसाद जैन वेदप्रकाश जैन अलित सिन्हा ज्वाला जैन राजेश यादव सुदामा पटेल आदि उपस्थित थे.



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *