April 26, 2026

दिल दहला देने वाली वारदात : मां ने ढाई साल के बेटे की पत्थर से हत्या की

0
03

गुमशुदगी और अपहरण की कहानी बनाकर कापू पुलिस को गुमराह करती रही महिला— पुलिस की वैज्ञानिक पूछताछ में टूटी चुप्पी



जंगल के खाई में मिला मासूम का शव— सिर पर गंभीर चोट, घटनास्थल से खून के निशान और पत्थर बरामद

रायगढ़ (गौरी शंकर गुप्ता)। रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है, जहां एक मां ने अपने ही ढाई साल के मासूम बेटे की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। आरोपी महिला ने पहले गुमशुदगी और अपहरण की झूठी कहानी बनाकर पुलिस को गुमराह किया, लेकिन वैज्ञानिक जांच और सख्त पूछताछ में सच सामने आ गया। जंगल के पास खाई में बच्चे का शव मिला, जिसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। पुलिस ने घटनास्थल से खून के सबूत और हत्या में इस्तेमाल पत्थर बरामद किया। पूछताछ में महिला ने गुस्से में वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

एसएसपी का बयान :
“इस प्रकार के जघन्य और अमानवीय अपराध समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। रायगढ़ पुलिस हर मामले को गंभीरता से लेते हुए वैज्ञानिक तरीके से जांच करती है और दोषियों को कानून के दायरे में लाने के लिए प्रतिबद्ध है। जघन्य अपराधों पर हमारी जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *