April 26, 2026

आमागढ़ में डे नाइट प्रो-कबड्डी एवं डांस स्पर्धा का आयोजन, विधायक सावित्री मंडावी हुईं शामिल

0
56

दुर्गुकोंदल। दुर्गुकोदल ब्लाक के ग्राम आमागढ़ मे दो दिवसीय प्रो-कबड्डी प्रतियोगिता एवं एक दिवसीय रिकार्डिंग डांस प्रतियोगिता का आयोजन, युवा शक्ति संगठन-आमागढ़ के युवाओं द्वारा नवीन बारसा देव खेल मैदान में आयोजित किया गया।
जिसमें विशेष अतिथि श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी विधायक भानुप्रतापपुर एवं श्री शोपसिह आंचला ब्लॉक कांग्रेस कामेटी अध्यक्ष दुर्गुकोंदल, श्री हुमन मरकाम विधायक प्रतिनिधि, धनीराम ध्रुव जनपद सदस्य, श्रीमती अमिता जीवन उइके जिला पंचायत सदस्य, मुकेश्वरी नरेटी जनपद सदस्य सहीत क्षेत्र के जनप्रतिनिधि शामिल हुए। प्रो कबड्डी के समापन के अवसर पर विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी ने सभी खिलाडिय़ों को आशीर्वाद दिया, साथ ही युवा शक्ति संगठन-आमागढ़ के द्वारा ग्रामीणों द्वारा परिश्रम करके निर्मित किया गया मंच पर, छत निर्माण हेतु 3 लाख रुपए राशि कि घोषणा किया है। वही प्रो कबड्डी में प्रथम स्थान 7 सितारा सोनपाल द्वितीय स्थान चिहरो तृतीय स्थान ग्राम देव कोंडे कि टीम रहा।
एकल नृत्य के विजेता
प्रथम संगीता कोरचे (कांकेर)
द्वितीय सानिया नाग (जबकसा मानपुर)
तृतीय खुशी वड्डे (कोडेकुर्से)
चतुर्थ प्राची मरकाम (कर्रामाड़)
सामुहिक नृत्य के विजेता
प्रथम जय मां शीतला डांस ग्रुप (भैसाकन्हार)
द्वितीय नागपुरी डांस ग्रुप (दल्ली राजहरा)
तृतीय बाल गोपाल डांस ग्रुप (लोहत्तर)
एवं युगल नृत्य में साक्षी नेताम एवं साथी (करमोती संबलपुर) के ग्रुप ने रिकार्डिंग डांस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाकर विजेता बनी। जिसे समिति द्वारा पुरस्कृत कर सभी विजेता प्रतिभागियों को मंच पर सम्मानित किया गया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *