Big Storygharghoda

ग्राम भेंडरा के समीप मिली अज्ञात युवती की लाश

घरघोड़ा (गौरीशंकर गुप्ता )। घरघोड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत भेंडरा गांव के समीप एक अज्ञात महिला की लाश मिली है अज्ञात महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है प्राप्त जानकारी अनुसार आपको बताना चाहेंगे कि क्षेत्र के लोगों को जानकारी मिलते ही ग्राम पंचायत सरपंच सहित ग्रामीणों का हुजूम लग गया है घटना की सूचना मिलते ही एस डी ओ पी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं



वही घरघोड़ा थाना प्रभारी अमित तिवारी अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर पुलिस शिनाख्ती सहित जाँच में जुटी गई है ग्राम पंचायत भेंडरा के पास सीमा से लगी बायपास में भेंडरा जाने वाली सड़क में घाँस में लाश को छुपाई गई है । युवती की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष बताई जा रही है मृतिका हरे रंग की कुर्ती और काले रंग की लेगिंस पहने हुए है और गले मे आर्टिफिशियल मंगलसूत्र पैरो में पायल पहने हुई है पुलिस के बताए अनुसार प्रथम दृष्टया युवती को हत्या करने की आशंका जताते हुए आगे की कार्यवाही की जा रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button