Big StoryCity

कनिश बने कुश्ती चैंपियन, 61 किलोग्राम में जीता स्वर्ण पदक

रायपुर। सांसद खेल महोत्सव में मंगलवार को पटेल चौक टिकरापारा निवासी कनिश धनगर ने कुश्ती प्रतियोगिता के 61 किलोग्राम भार वर्ग में चैंपियन बनकर रायपुर जिले को गौरवांवित किया है। रायपुर के नेताजी सुभाष स्टेडियम में यह जिला स्तरीय प्रतियोगिता 23 से 24 दिसंबर तक आयोजित की गई थी। मंगलवार को कुश्ती के फाइनल मुकाबले खेले गए। बुधवार को विजेताओं को पदक, प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार राशि का वितरण किया गया। रायपुर जोन के प्रतिभाशाली खिलाड़ी कनिश ने खिताबी मुकाबले में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 19 वर्ष से कम आयु वर्ग में धनगर ने यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को चारों खाने चित कर दिया। प्रथम आने के बाद कनिश ने अपने प्रदर्शन का श्रेय अपने अथक परिश्रम के साथ-साथ कोच, अकेडमी के सहयोगी, माता पिता और मित्रों को दी है। रायपुर लोकसभा क्षेत्र की 9 विधानसभाओं- रायपुर दक्षिण, रायपुर पश्चिम, रायपुर उत्तर, रायपुर ग्रामीण, आरंग, अभनपुर, धरसीवा, भाटापारा एवं बलौदाबाजार से 85 हजार से अधिक खिलाड़ियों की सहभागिता ने इस आयोजन को अभूतपूर्व जनसमर्थन प्रदान किया और देशभर में पहचान दिलाई है।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button