Big StoryCity

तीन दिवसीय ‘श्रीकथा ज्ञान यज्ञ’ का आयोजन 8 जुलाई से, भव्य शोभायात्रा से होगा शुभारंभ

रामानंदाचार्य श्री स्वामी नरेंद्राचार्यजी महाराज की प्रेरणा से रायपुर के अश्वनी नगर में होगा आध्यात्मिक महोत्सव


रायपुर। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से 8 से 10 जुलाई 2026 तक रायपुर के महाराष्ट्रीय तेली समाज भवन, अश्वनी नगर, जगन्नाथ मंदिर के पास तीन दिवसीय ‘श्रीकथा ज्ञान यज्ञ’ का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन अनंत श्री विभूषित भगवान जगद्गुरु रामानंदाचार्य श्री स्वामी नरेंद्राचार्यजी महाराज की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से स्व. स्वरूप संप्रदाय भक्त सेवा मंडल, रायपुर द्वारा किया जा रहा है। प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से कार्यक्रम एवं श्रीकथा का शुभारंभ होगा। आयोजन में प्रवचनकार भूषण रोहित मोडे श्रद्धालुओं को श्रीकथा का रसपान कराएंगे तथा धर्म, भक्ति एवं सनातन संस्कृति से जुड़े प्रेरक प्रसंगों का विस्तृत वर्णन करेंगे।

प्रथम दिवस : 8 जुलाई

आध्यात्मिक महोत्सव का शुभारंभ दोपहर 2 बजे भव्य शोभायात्रा के साथ होगा। इसके पश्चात चरणपादुका एवं ग्रंथ स्थापना पूजन, कलश स्थापना, दिव्य रासलीला तथा श्रीकथा का प्रथम सत्र आयोजित किया जाएगा। शाम को महाआरती, कथा विश्राम एवं श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी वितरण होगा।

द्वितीय दिवस : 9 जुलाई

दूसरे दिन चरणपादुका एवं ग्रंथ पूजन तथा कलश पूजन के साथ कार्यक्रम प्रारंभ होगा। इसके बाद दिव्य रासलीला एवं श्रीकथा का दूसरा सत्र आयोजित किया जाएगा। शाम को महाआरती के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की जाएगी।

तृतीय दिवस : 10 जुलाई

समापन दिवस पर विशेष रूप से तीर्थक्षेत्र नागलीलाधाम दर्शन, उपासना विधि मार्गदर्शन, संतों के प्रेरक उपदेश, भगवान दीक्षा एवं उपासना विधि संस्कार, दिव्य रासलीला तथा श्रीकथा का अंतिम सत्र आयोजित होगा। इसके बाद महाआरती, कथा पूर्णाहुति एवं महाप्रसादी वितरण के साथ तीन दिवसीय आध्यात्मिक आयोजन का समापन होगा।

आयोजकों ने रायपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर श्रीकथा श्रवण, भक्ति, ज्ञान एवं आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button