gharghoda

कांग्रेस प्रत्याशी लालजीत सिंह राठिया के पक्ष में प्रचार-प्रसार में लाव-लश्कर के साथ जुटे बाबू ठाकुर

घरघोड़ा ( गौरीशंकर गुप्ता)। धरमजयगढ़ विधानसभा चुनाव में प्रचार प्रसार को लेकर विधायक प्रत्याशी लालजीत सिंह राठिया ही नहीं अपितु उनके करीबी भी संजीदगी के साथ प्रचार प्रसार में जुट गए हैं, इसी क्रम में घरघोड़ा नगर पंचायत के एल्डरमैन एवं कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता नागेंद्र प्रताप सिंह (बाबू ठाकुर) अपने पूरे लावलश्कर के साथ घरघोड़ा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में धुआंधार प्रचार करते नजर आ रहे हैं और ग्रामीण एवं शहरी मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेषित कर वर्तमान विधायक लालजीत सिंह राठिया को तीसरी बार धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक बनने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दिए हैं। इनके प्रचार प्रसार के दौरान लालजीत सिंह के पक्ष में व्यापक जन समर्थन प्राप्त हो रहा है, ऐसा बताया जा रहा है कि लालजीत राठिया को तीसरी बार विधायक बनाने के लिए चुनावी मैदान पर उतरे हैं। धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र से लालजीत सिंह राठिया को जीताने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता बड़े ही निष्ठा और सक्रियता से िवधानसभा क्षेत्र धुआंधार प्रचार प्रसार कर रहे हैं।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button