April 26, 2026

श्रमजीवी पत्रकार संघ का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर 14 को

0
IMG-20241205-WA0029

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ घरघोड़ा द्वारा 14 दिसंबर को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर घरघोड़ा में दुर्गा पण्डाल नवापारा में बिजली ऑफिस के सामने रखा गया है। शिविर में स्त्री रोग, हड्डी रोग, जनरल फिजिशियन, दंत रोग, ब्लड शुगर, बीपी के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा जांच किया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे आरंभ होगा जो शाम 4 बजे तक चलेगा। कार्यक्रम के आयोजक श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बताया कि शिविर में डाॅॅ. वाय के शिन्दे , डॉ. अजय राठिया, डॉ.विकास कुमार शर्मा, डॉ. आकाश पण्डा, डॉ. कीर्ति नंदा , डॉ. ऋषिका सिंह अपनी सेवाएं देंगे। शिविर में अधिक से अधिक लोग शामिल होकर इसका लाभ उठाएं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *