April 26, 2026

घरघोड़ा नगर पंचायत के लिए भाजपा से अधिवक्ता सुनील सिंह, तो कांग्रेस से शिव शर्मा हो सकते है उम्मीदवार

0
ghargoda


घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)।
नगर पंचायत चुनाव के अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसी स्थिति में प्रमुख राजनैतिक दल कांग्रेस और भाजपा ने अपना प्रत्याशी खोजना प्रारंभ कर दिया है। नगर पंचायत घरघोड़ा का मतदाता अधिकाधिक समय भारतीय जनता पार्टी को दिया है , रत्ना पैंकरा, चंद्रदीप सिडार, शिशु सिन्हा को मौका दिया, तो एक ही बार विशुद्ध रूप से भाजपा के राज में नगर पंचायत अध्यक्ष के पद पर कांग्रेस से श्रीमती आशा शिव शर्मा ने अपना पार्टी का परचम लहराया। सुरेन्द्र चौधरी बतौर निर्दलीय अपना एक कार्यकाल अध्यक्ष बने थे। सत्ताधारी पार्टी भाजपा द्वारा यदि सामान्य सीट के लिए आरक्षित होता है तो शिशु सिन्हा और अधिवक्ता सुनील सिंह ठाकुर का प्रबल दावेदारी माना जा रहा है। तो वही कांग्रेस से शिव शर्मा जो वर्तमान में ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष भी है, जिनका नाम लगभग तय माना जा रहा है। अधिवक्ता सुनील सिंह ठाकुर की छबि एक जुझारू और आम जनमानस के साथ दुख-सुख में खड़े रहने वाला व्यक्ति के रूप में जाने जाते है। सुनील ठाकुर का भाजपा में भी सभी नेताओं के प्रिय होने के कारण टिकट पाने में कोई कठिनाई नहीं आएगी। कांग्रेस में शिव शर्मा क्षेत्रीय विधायक लालजीत सिंह राठिया के अत्यंत करीबी होने के साथ-साथ नगर के जनता के साथ अच्छी पकड़ है, प्रदेश कांग्रेस के नेताओं में भी शिव शर्मा का एक अलग पहचान है। यदि कांग्रेस से शिव शर्मा प्रत्याशी होते है तो घरघोड़ा नगर पंचायत का मुकाबला रोचक हो जाएगा। रही सवाल सुरेंद्र चौधरी का कुछ वार्ड में ही विशेष पकड़ है। कांग्रेस द्वारा सुरेंद्र चौधरी को शायद ही टिकट दे, क्योंकि सुरेंद्र चौधरी की पुत्री अंकिता चौधरी भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी है। इसलिए कांग्रेस सुरेंद्र चौधरी के ऊपर शायद ही दांव लगाए। घरघोड़ा नगर पंचायत में अब कर्मचारियों की संख्या इतनी है कि हार जीत का फैसला करने अहम भूमिका कर्मचारियों की हो सकती है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *