gharghoda

डॉ. राजा राम बनर्जी के मुख्य अतिथ्य में हुआ जिला स्तरीय सतनामी समाज का महासम्मेलन व शपथग्रहण समारोह

इंडियन सतनामी समाज आर्गनाइजेशन का पूरे प्रदेश में हो रहा है विस्तार



घरघोड़ा (गौरीशंकर गुप्ता)। सतनामी समाज छत्तीसगढ़- ISSO इंडियन सतनामी समाज आर्गेनाइजेशन के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय सतनामी समाज महासम्मेलन एवं शपथग्रहण समारोह दशहरा मैदान जैजैपुर जिला सक्ती में संपन्न हुआ। सभी अतिथियों का स्वागत तुसौर से दशहरा मैदान जैजैपुर तक घोड़ा बग्गी डीजे के साथ रैली के माध्यम से कार्यक्रम स्थल तक लाया गया।

उसके बाद सभी उपस्थित अतिथियों और आये हुए समस्त सतनामी समाज के प्रबुद्धजनों द्वारा परम् पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी, बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी एवं शूरवीर महान प्रतापी राजा गुरु बालकदास जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के शुरुआत में सभी अतिथियों का फूलमाला, नारियल और साल से स्वागत किया गया। तत्पश्चात सभी नवनियुक्त प्रदेश, जिला व ब्लाक के नव नियुक्त पदाधिकारियों को पी. के. दिव्य प्रदेश सचिव व्दारा नियुक्ति पत्र देकर पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम के उद्बोधन की बेला में शिक्षाविद् डॉ राजाराम बनर्जी प्रदेशाध्यक्ष व्दारा राष्ट्रीय स्तर के पब्लिक ट्रस्ट- ISSO के मूल उद्देश्य धर्म-संस्कृति, ज्ञान-विज्ञान, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार, समन्वय, संस्कार एवं एकीकरण को विस्तार पूर्वक समाज के बीच रखा और पब्लिक ट्रस्ट-ISSO के अभी तक किया गया 10 प्रमुख कार्य जिसमें कोचिंग सेंटर, अखाड़ा प्रशिक्षण केन्द्र, साड़ी व्यवसाय, सेनैटरी पैड व्यवसाय आदि किये जा रहे कार्यों की जानकारी दिया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित राजकुमार जांगड़े प्रदेशाध्यक्ष भीम आर्मी भारत एकता मिशन, डॉ गुरूनाथ जांगडे प्रदेशाध्यक्ष अधिकारी व कर्मचारी प्रकोष्ठ, डिग्रीलाल रात्रे प्रदेशाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, दीपा चतुर्वेदी प्रदेश संयोजक महिला प्रकोष्ठ, पिंगल बघेल प्रदेश संयोजक युवा प्रकोष्ठ, हूलेश्वर कांत महिलाने प्रदेश उपाध्यक्ष, विजय मनहर प्रदेश सचिव अधिकारी व कर्मचारी प्रकोष्ठ, विनोद बर्मन प्रदेश प्रतिनिधि,अंजू रत्नाकर प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ,लखन कुर्रे प्रदेश महासचिव,लछन कुमार सतरंज प्रदेश सह-सचिव, अनुसुइया शांडिल्य प्रदेश संगठन सचिव महिला प्रकोष्ठ,दौलत प्रसाद रात्रे जिलाध्यक्ष महासमुंद, रामसाय सिंह बघेल जिलाध्यक्ष सारंगढ़ बिलाईगढ़, श्यामलाल भारद्वाज कार्यकारी जिलाध्यक्ष सारंगढ़ बिलाईगढ़,डिजेंद्र कुर्रे जिलाध्यक्ष महासमुंद अधि.व कर्म. प्रकोष्ठ, राजकुमार भारद्वाज जिला संरक्षक जिला सक्ती, अनुराम पलांगे जिलाध्यक्ष जिला सक्ती, बी आर खुंटे कार्यकारी जिलाध्यक्ष, भगवान दास किशोर ब्लाक अध्यक्ष जैजैपुर, श्यामलाल जांगड़े ब्लाक सचिव जैजैपुर, पारसनाथ खुंटे जिलाध्यक्ष अधिकारी व कर्मचारी प्रकोष्ठ जिला सक्ती,सुशीला स्वाती सिंहा जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ जिला सक्ती, संतोष कुमार लहरे जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, जिला सक्ती, समस्त ढ्ढस्स्ह्र परिवार, जिला सक्ती के समस्त प्रबुद्ध जन, पदाधिकारी गण, अधिकारी व कर्मचारी, युवा साथी,कलाकार साथी गण, पत्रकार एवं माताएं- बहनें उपस्थित रहें। जिसकी जानकारी सूरज भारती प्रदेश कार्यालय एवं मीडिया प्रभारी ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button