हाथ में चाकू लहराते युवक को पुलिस ने दबोचा, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

रायपुर। राजधानी के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में हाथ में चाकू लेकर सार्वजनिक स्थान पर लहराते एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लोहे का चाकू बरामद कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना सरस्वती नगर पुलिस द्वारा क्षेत्र में असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में 11 सितंबर 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कोटा स्थित अंबेडकर चौक रेलवे फाटक के पास एक युवक हाथ में चाकू लेकर लहरा रहा है।सूचना मिलते ही सरस्वती नगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम चेतन क्षत्रिय उर्फ छोटू बताया।पुलिस ने आरोपी से चाकू रखने संबंधी वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक नग लोहे का चाकू जब्त कर लिया।आरोपी के खिलाफ थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 194/2026 के तहत धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपी:चेतन क्षत्रिय उर्फ छोटू, पिता मधु क्षत्रिय, उम्र 30 वर्ष, निवासी सुमित नगर नहर पारा, थाना टिकरापारा, रायपुर।


