रायपुर,4 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, सरस्वती नगर पुलिस की कार्रवाई

रायपुर। मादक पदार्थों की अवैध बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सरस्वती नगर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4.015 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 10 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुकुरबेड़ा स्थित ओवरब्रिज के नीचे एक व्यक्ति गांजा लेकर उसकी बिक्री करने की फिराक में घूम रहा है। सूचना के बाद डीसीपी पश्चिम रॉबिन्सन गुड़िया के निर्देश पर सरस्वती नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई की।पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया।
पूछताछ में उसकी पहचान रवि मिश्रा (35 वर्ष), निवासी कुकुरबेड़ा, थाना सरस्वती नगर, रायपुर के रूप में हुई।तलाशी के दौरान आरोपी के पास रखी प्लास्टिक की बोरी से 4.015 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।इस मामले में थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 192/2026 दर्ज कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपी:रवि मिश्रा, पिता रमेश मिश्रा, उम्र 35 वर्ष, निवासी सुलभ के पास, कुकुरबेड़ा, थाना सरस्वती नगर, रायपुर।


