तेलीबांधा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में तीन स्थानों से 3 आरोपी धारदार हथियारों के साथ गिरफ्तार

रायपुर। तेलीबांधा थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर धारदार हथियार लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर तीन अलग-अलग स्थानों से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 धारदार चाकू और कटार बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार, 10 और 11 सितंबर 2026 को तेलीबांधा थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध दर्ज किया गया।शटर गली में चाकू लेकर लोगों को कर रहा था आतंकित
पहली कार्रवाई 10 सितंबर को शटर गली, तेलीबांधा में की गई। पुलिस ने लोहे का धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को भयभीत कर रहे शुभम सोनवानी (19 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू जब्त किया गया।इस मामले में तेलीबांधा थाना में अपराध क्रमांक 394/2026 दर्ज किया गया है।
मुक्तिधाम के पास कटार के साथ युवक गिरफ्तार
दूसरी कार्रवाई 11 सितंबर को मुक्तिधाम, तेलीबांधा के पास की गई। यहां धारदार कटार लेकर लोगों को डराने-धमकाने के आरोप में प्रतीक साहू (21 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से लोहे की कटार बरामद की गई।आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 395/2026 दर्ज कर कार्रवाई की गई।शीतला तालाब के पास नोकदार चाकू के साथ पकड़ा गया आरोपी
तीसरी कार्रवाई 11 सितंबर को शीतला तालाब, अवंति विहार के पास की गई। पुलिस ने धारदार नोकदार चाकू लेकर लोगों को डराने-धमकाने के आरोप में महेश सोना (23 वर्ष) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से नोकदार धारदार चाकू जब्त किया गया।इस मामले में अपराध क्रमांक 396/2026 दर्ज किया गया है।तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाईतेलीबांधा पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर लोगों में भय का माहौल पैदा करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।


