Big Storygharghoda

केदारनाथ थीम पर तैयार भव्य पंडाल में विराजे गजानन

रायगढ़/घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। विगत सात वर्षों सेबोईरदादर स्थित कृष्ण वाटिकाकालोनी में गणेशोत्सव का भव्यआयोजन किया जाता है। इस वर्षकालोनी के निवासीयों ने भगवानकेदार नाथ ज्योतीर्य लिंग के मंदिर के स्वरुप को, पंडाल के रुप में बनाने का सराहनिय निर्णय लिया, जिससे जो भक्त बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए नहीं जा पाते उन्हें कृष्णवाटिका में ही, दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो और कालोनीवासियों की इस कामना को पूर्ण करने में अमित टेंट के संचालक अमित सोनी एवं उनकी टीम ने सराहनीय प्रयास किया है, यह पंडाल 60 फीट ऊंचा है जिसमें 7 फीट की प्रतिमा की पूजा हो रही हैं एवं इसमें इस्तेमाल किया गया कपड़ा सीधे सूरत से लाया गया है इसे बनाने में 20 कारीगरों ने 1 0दिन दिन-रात मेहनत की है इसको सजाने में थर्माकोल का आकर्षक काम बापी दा ने किया है। साथ ही समिति के सदस्यगण अध्यक्ष अमित तिवारी, सचिव विनय त्रिपाठी, सांस्कृतिक सचिव लोकनाथ साहू, कोषाध्यक्ष – अश्विन श्रीवास, संरक्षक पवन झा, उदयनारण सिंह, अरूण झा, विशेष सहयोगकर्ता राजू लोचन बेहरा, रमेश पेशवानी, दिग्विजय सिंह, पंकज महथा, पुष्पेंद्र चंद्रा, दिनेश यादव, मुकेश कुमार, उत्तम साहू, एवं समस्तकार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समिति द्वारा 30 तारीख को भजन संध्या एव 31 को विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है जिसका रायगढ़वासी भी लाभ ले सकें। इस आयोजन में अमित तिवारी और कृष्ण वाटिकावासियों का विशेष योगदान है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button