April 26, 2026

छत्तीसगढ़ रजत जयंती पर कन्या शाला घरघोड़ा में “सामूहिक पुस्तक वाचन” का आयाेजन

0
89

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य के 25वें स्थापना दिवस पर रजत जयंती दिवस मनाया जा रहा है ; इस संदर्भ मे घरघोड़ा स्थित कन्या पूर्व माध्यमिक शाला घरघोड़ा मे शिक्षिकों ने छात्राओं पालकों की उपस्थिति का संयोजन करते हुए विकासखन्ड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार सिंह प्राचार्य हरीशचंद्र बेहरा प्रधानपाठक अखिलेश मिश्रा एवं विकास खन्ड स्रोत समन्वयक मनोज प्रधान के मार्गदर्शन मे स्कूली छात्राओं एवं पालकों की उपस्थिति मे वृहद रूप से सामूहिक पुस्तक वाचन का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें छात्राओं पालकों ने अपनी उपस्थिति दी |कार्यक्रम मे विविध प्रकार की पुस्तकें रखी गयी थी जिसका लाभ छात्रों को मिला | अखिलेश मिश्रा ने इस अवसर पर उपस्थित छात्राओं सहित पालकों को कार्यक्रम की जानकारी प्रदान की| कार्यक्रम का संयोजन करते हुए शिक्षक विजय पंडा ने रजत जयंती कार्यक्रम के सु अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य की संस्कृति इतिहास से छात्राओं को एवं राज्य मे हुए शैक्षणिक विकास से अवगत कराया | उन्होंने साथ मे राज्य द्वारा विद्यालय स्तर पर संचालित योजनाओं की भी जानकारी प्रदान की |ज्ञात हो की छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती के अवसर पर शिक्षण सत्र 2025 :26 मे शालेय स्तर पर विविध प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं | शिक्षिका निवेदीता सिंह ने सम्बोधित करते हुए पुस्तक वाचन से होने वाले प्राप्त ज्ञान की जानकारी देते हुए पुस्तकों की महत्ता बतायी |



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *