April 26, 2026

हाई स्कूल भालूमार में मेरी मिट्टी मेरा देश के तहत कार्यक्रम का आयोजन

0
IMG-20230927-WA0025

 



घरघोड़ा।  “मेरी मिट्टी मेरा देश” कार्यक्रम के तहत् शासकीय हाई स्कूल भालूमार विकास खंड -घरघोड़ा में राष्ट्रीयता की भावना से जुड़ते हुए आजादी के अमृतकाल में देश के वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के स्मरण में निबंध लेखन, चित्रकला,रंगोली, कविता पाठ का आयोजन किया गया । भारत की मिट्टी एवं पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता जाहिर करते हुए शाला व अपने आसपास के परिवेश को स्वच्छ बनायें रखने हेतु सामूहिक शपथ लिया गया एवं पौधरोपण किया गया।शाला के सभी शिक्षक गण एवं सभी छात्र-छात्राओं ने मातृभूमि की मिट्टी के प्रति कृतज्ञता जाहिर करते हुए मिट्टी कलश के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर मिट्टी को नमन कर सम्मान देते हुए मिट्टी का तिलक सभी ने लगाया।अंत में “मेरी मिट्टी मेरा देश” जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रम के द्वारा जन-जन में जागरूकता पैदा करने हेतु रैली निकाली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *