June 11, 2026

महेश अग्रवाल सेवानिवृत्ति, सम्मान समारोह आयोजित कर विदाई दी गई

0
महेश अग्रवाल सेवानिवृत्ति, सम्मान समारोह आयोजित कर विदाई दी गई

घरघोडा । महेश अग्रवाल व्याख्याता शासकीय हाई स्कूल सामारूमा 31 अगस्त को शासकीय सेवा से सेवानिवृत हो गए, महेश अग्रवाल जी ने अपना घरघोड़ा माध्यमिक शाला में लंबा कार्यकाल बिताया लेलूंगा विकासखंड,खरसिया विकासखंड, एवं अन्य स्थान पर अपनी सेवाए दी, कार्य के प्रति समर्पित एवम अनुशासन प्रिय थे,



सामा रूमा हाई स्कूल में अग्रवाल जी सम्मान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया छात्र छात्राओं ने संगीत मय स्वागत गीत गाए इस अवसर पर उनके गुरु खनूजा सर भी उपस्थित थे एवम एक प्रेरणा दायक उद्बोधन दिया ओ पी जिंदल यूनिवर्सिटी से संजय सिंह ने भी प्रेरक उद्बोधन दिया, छ ग प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला रायगढ़ अध्यक्ष संतोष पाण्डेय ने अग्रवाल जी के संबंध ने विस्तार से बताया ,इस अवसर पर सामा रूमा के सरपंच उप सरपंच के साथ द्वारिका सिंह प्रतिष्ठित नागरिक विजय अग्रवाल ,घरघोड़ा अध्यक्ष अश्वनी दर्शन,गणमान्य नागरिक हाई स्कूल, माध्यमिक,शाला प्राथमिक शाला,के सम्मानित शिक्षक ,उनका परिवार भी उपस्थित था।

महेश अग्रवाल जी ने मंत्रों के साथ अपना उद्बोधन प्रारंभ किया एवम अपने संबंध में विस्तार से बताया,

इस गरिमा मय समारोह में पूरा विद्यालय को विद्यार्थियों ने सजाया था,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *