April 26, 2026

कांग्रेस पार्षद पुरुषोत्तम बेहरा निष्कासित, जोन अध्यक्ष चुनाव में अपने ही प्रत्याशी के खिलाफ क्रास वोटिंग करने का आरोप

0
congress

रायपुर। कांग्रेस ने पार्षद पुरुषोत्तम बेहरा को निष्कासित कर दिया। बेहरा गुरु गोविंद सिंह वार्ड से पार्षद हैं। उन पर नगर निगम के जोन क्रमांक 8 के अध्यक्ष पद के चुनाव में अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ क्रास वोटिंग करने का आरोप सिद्ध पाया गया। यही वजह है कि आज उन पर निष्कासन की गाज गिर ही गई।



उल्लेखनीय है कि रायपुर नगर निगम के 8 जोन अध्यक्षों का चुनाव हाल ही में हुआ। जोन क्रमांक 3 में जो वार्ड आते हैं उस हिसाब से वहां कांग्रेस का बहुमत है और पार्टी मानकर चल रही थी कि यहां अध्यक्ष उन्हीं की बनेगा।

जब परिणाम आया तो स्थिति चौंकाने वाली थी। क्रास वोटिंग की वजह से भाजपा पार्षद प्रमोद साहू जोन 3 अध्यक्ष पद चुनाव में विजयी हो गए। कांग्रेस ने बिना देर किए जांच समिति बिठाई।

जांच में गुरु गोविंद सिंह वार्ड के पार्षद पुरुषोत्तम बेहरा का नाम सामने आया। क्रास वोटिंग के लिए उन्हें काफी फटकारा गया। कल रात पार्षद की तबियत काफी बिगड़ गई थी। उन्हें एम्बुलेंस बुलवाकर अस्पताल भेजा गया। पुरुषोत्तम के पिता चंद्रा बेहरा भी पूर्व में गुरु गोविंद सिंग वार्ड से ही पार्षद थे। गुरु गोविंद सिंग वार्ड, शंकर नगर वार्ड से लगा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *