Big StoryNationalSports

महिला प्रीमियर लीग : आखिरी गेंद में सिक्स लगाकर संजना ने मुंबई इंडियंस को दिलाई जीत

दिल्ली कैपिटल्स को चार विकेट से हराया



बेंगलुरु। महिला प्रीमियर लीग के उद्घाटन मुकाबले में मुंबई ने दिल्ली को 4 विकेट से हराकर जीत से आगाज किया। आखिरी गेंद पर मुंबई को जीत के लिए 5 रन चाहिए था। एस संजना ने सिक्स लगाकर मैच समाप्त किया। मुंबई को जीत के लिए 172 रनों का लक्ष्य मिला था। मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही। हेली मैथ्यू बिना खाता खोले आउट हो गईं। इसके बाद यास्तिका ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। नैट सिवर ब्रंट के साथ मिलकर पारी को संभाला। यास्तिका ने 45 गेंद पर 57 रन की पारी खेली। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी पारी खेलते हुए 34 गेंद पर 55 बनाकर आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हुईं। आखिरी गेंद पर मुंबई को जीत के लिए 5 रन बना थे और एस संजना ने सिक्स जड़ दिया।

कैप्सी ने बनाए 75 रन

इससे पहले डब्लूपीएल के उद्घाटन मैच में दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बहुत धीमी रही। मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर का टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय टीम के पक्ष में रहा। दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज शबनम इस्माइल ने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर ही ओपनर शेफाली वर्मा को बोल्ड कर दिल्ली को बैकफुट पर भेज दिया। इसके बाद कप्तान लैनिंग और कैप्सी ने साझेदारी बनाने के लिए समय लिया। इस दौरान कैप्सी ने चौथे ओवर में ब्रंट के खिलाफ दो चौके और पांचवें ओवर में इस्माइल के खिलाफ एक चौका लगाया, परंतु वह भी रन गति को बहुत नहीं बढ़ा सकीं। कैप्सी ने 53 गेंद पर 75 रन की पारी खेली। वहीं, 24 गेंद पर रोड्रिग्स ने 42 रन बनाए। अमेलिया केर और नैट सिवर ब्रंट को दो-दो विकेट मिले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button