Big Storygharghoda

उधारी के 5 हजार रुपये मांगने पर महिला से मारपीट, दो सगे भाई 24 घंटे में गिरफ्तार

रायगढ़ (गौरी शंकर गुप्ता)। थाना घरघोड़ा क्षेत्र के बैहामुड़ा गांव में उधारी के पैसे मांगने पर महिला के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो सगे भाइयों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।



पुलिस के अनुसार, बैहामुड़ा निवासी धनेश्वरी साहू (42) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उन्होंने करीब एक वर्ष पहले परिचित जितेन्द्र साहू को 5,000 रुपये उधार दिए थे। पैसे वापस मांगने पर वह लगातार टालमटोल कर रहा था। पीड़िता का आरोप है कि 8 जून की शाम करीब 4 बजे जितेन्द्र साहू (21) और उसके भाई राजेन्द्र साहू (19) उसके ढाबा-नुमा घर में घुस आए और “कितना पैसा दिए हो रे” कहते हुए गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने उसके साथ मारपीट की और धमकी दी।

महिला की शिकायत पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 190/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ और पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस का वर्जन: रायगढ़ पुलिस ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा, अभद्रता और मारपीट के मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी तथा दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button