gharghoda

ट्रांसपोर्ट ऑफिस में हुई चोरी का पर्दाफाश : 6 आरोपी गिरफ्तार, ट्रेलर टायर और बैटरियां बरामद

आरोपियों में चार चोर और दो चोरी की संपत्ति के खरीददार शामिल
आरोपियों से 93,000 रु की संपत्ति जब्त, चोरी और संगठित अपराध की धाराओं पर घरघोड़ा पुलिस ने की कार्रवाई


घरघोड़ा(गौरी शंकर गुप्ता)। एसपी श्री दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन पर अपराधों पर अंकुश लगाने की दिशा में संगठित होकर अपराध करने वालों पर पुलिस भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं पर कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में घरघोड़ा पुलिस ने एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए ट्रांसपोर्ट ऑफिस से चोरी करने वाले चार आरोपियों और चोरी की संपत्ति खरीदने वाले दो लोगों सहित कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की संपत्ति—ट्रेलर टायर, बैटरी और अन्य उपकरण—कुल 93,000 रुपये की बरामद की है। घटना की रिपोर्ट कल 20 दिसंबर को गौरव नागवानी ने दर्ज कराई, जो बिलासपुर निवासी और हनुमान फ्रेट कैरियर के संचालक हैं। उनके अनुसार, कंपनी का घरघोड़ा, भालूमार स्थित कार्यालय में 16 दिसंबर 2024 को चोरी हुई । चोर ऑफिस का दरवाजा तोड़कर जैक रॉड, व्हील पाना, टायर खोलने की मशीन और बाहर खड़े ट्रेलर के टायर, डिस्क और त्रक्कस् डिवाइस लेकर फरार हो गए। जांच के दौरान, कंपनी के चार कर्मचारियों—रामेश्वर पटेल, राकेश दास, ताराचंद सायशेरा और शमशेर अंसारी—पर शक हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया और चोरी की संपत्ति को सद्दाम खान और मोहम्मद सद्दाम हुसैन को बेचने की जानकारी दी।
पुलिस की कार्रवाई
थाना घरघोड़ा में आरोपियों पर अपराध क्रमांक 362/2024 धारा 331(4), 306, 3(5) बीएनएस कायम कर निरीक्षक रामकिंकर यादव द्वारा अपने स्टाफ के साथ चोरी की विस्तृत जांच के लिये तत्काल चारों आरोपियों को हिरासत में लिया गया। आरोपियों ने चोरी के संम्पत्ति को सद्दाम खान इलेक्ट्रेशियन घरघोडा शराब भट्टी बाईपास एवं मोह. सद्दाम हुसैन घरघोडा बाईपास शहेशाह छत्तीसगढ टायर पंचर दुकान के पास बेचना बताये । पुलिस टीम द्वारा चोरी की संपत्ति खरीदने वाले सद्दाम खान और मोह. सद्दाम हुसैन को हिरासत में लिया गया, आरोपियों द्वारा चोरी का सामान छिपाने तथा छोटे संगठित गिरोह के रूप में अपराध को अंजाम देना पाये जाने पर प्रकरण में धारा 238, 112(2), 317(2), 317(5) बीएनएस जोडी गई। प्रकरण के आरोपी रामेश्वर पटेल से 02 नग सीईएटी टायर डिस्क सहित एवं टायर निकालने वाला मशीन कीमती 38,000 रूपये, शमशेर अंसारी से 02 नग सीईएटी टायर डिस्क सहित कीमती 35,000 रूपये, ताराचंद सायशेरा से 02 नग एक्साईड कंपनी का 12 वोल्ट वाला बैटरी कीमती 10,000 रूपये एवं आरोपी राकेश दास पनिका से 02 नग एक्साईड कंपनी का 12 वोल्ट वाला बैटरी कीमती 10,000 रूपये को जप्त कर (कुल जुमला 93,000 रूपये) बजाप्ता शुमार किया गया। प्रकरण के आरोपियों को कल रात्रि गिरफ्तारी की कार्रवाई कर आज रिमांड पर भेजा गया है । रायगढ़ पुलिस की संगठित अपराध पर अंकुश लगाने के लिए कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्वांत तिवारी के मार्गदर्शन पर निरीक्षक राम किंकर यादव थाना प्रभारी घरघोड़ा, सहायक उप निरीक्षक विल्फ्रेड मसीह, आरक्षक दिनेश सिदार, चन्द्रशेखर चन्द्राकर, प्रहलाद भगत और खगेश्वर नेताम की सराहनीय भूमिका रही है ।

गिरफ्तार आरोपी :-

  1. रामेश्वर पटेल पिता स्व. श्याम लाल पटेल उम्र 32 साल साकिन कुरदा थाना चांपा जिला जांजगीर चाम्पा छ.ग.
  2. शमशेर अंसारी पिता खुर्शीद अंसारी उम्र 24 साल साकिन बालाझकडा थाना डंडई जिला गढवा झारखंड
  3. ताराचंद सायशेरा पिता सुंदर लाल सायशेरा उम्र 24 साल साकिन बुंदेली थाना मालखरौदा जिला सक्ति छ.ग.
  4. राकेश दास पनिका पिता कपिल दास उम्र 29 साल सा. 15 ब्लाक पंप हाउस अटल अवास कोरबा छ.ग.
  5. सद्दाम खान पिता मकसूद आलम उम्र 25 साल सा. वार्ड नं. 05 छाल रोड घरघोडा जिला रायगढ छ.ग.
  6. मोह. सद्दाम हुसैन पिता मो. कुर्बान अंसारी उम्र 26 साल सा. टेक्नारी थाना पातेपुर जिला वैशाली बिहार

बरामदगी :-
(1) 04 नग सीईएटी टायर डिस्क सहित (2) टायर निकालने वाला मशीन (3) 04 नग एक्साईड कंपनी का 12 वोल्ट वाला बैटरी जुमला 93,000 रूपये

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Explore how to buy real estate for your property needs today