RAIPUR

सामाजिक संस्था ‘हम साथ साथ’ ने मनाया तीज मिलन समारोह

रायपुर। ‘हम साथ साथ’ सामाजिक संस्था ने तीज मिलन बड़े धूमधाम से मनाया। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य व सुघ्घर तिजहारिन प्रतियोगिता रखा गया। संस्था के अध्यक्ष मृणालिनी मिश्रा , उपाध्यक्ष कणिका चौबे, महासचिव दिव्या शुक्ला, सचिव और सहसचिव नंदिनी दीवान, ‌वैजन्ती चतुर्वेदी ने जज और मीडिया प्रभारी अंजु शर्मा ने मंच संचालन का कार्य किया । तीजा तिहार का महत्व छत्तीसगढ़ परिदृश्य में विषय पर संस्था की सबसे वरिष्ठ सदस्य श्रीमती लक्ष्मी शर्मा ने अपने विचार रखे। सुघ्घर तिजहारिन का प्रथम पुरस्कार रोली शर्मा, द्वितीय रजनी रही, लोक नृत्य में प्रथम श्वेता शर्मा, द्वितीय शोमाथं रही, लोक गीत में सेजल प्रथम, धैर्या शर्मा द्वितीय रहीं। इस अवसर पर पदाधिकारियों एंव सदस्यों में किरण शुक्ला, साक्षी दीवान ,ईरा मिश्रा वंदना शर्मा नीतु शर्मा दमयंती, साक्षी दीवान सरस्वती चौरसिया आदि ने‌ भी कार्यक्रम में शामिल रहीं।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button