June 11, 2026

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता–सहायिकाओं का आंदोलन तेज, 3 फरवरी को बजट पत्र जलाकर विरोध, 12 फरवरी व 7 मार्च को एकदिवसीय धरना

0
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता–सहायिकाओं का आंदोलन तेज, 3 फरवरी को बजट पत्र जलाकर विरोध, 12 फरवरी व 7 मार्च को एकदिवसीय धरना

जशपुर (गौरी शंकर गुप्ता)। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका यूनियन (सीटू) छत्तीसगढ़ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन को तेज करने की घोषणा की है। यूनियन द्वारा जिला प्रशासन को सौंपे गए आवेदन के अनुसार 3 फरवरी 2026 को बजट सत्र के विरोध में बजट पत्र जलाकर प्रदर्शन किया जाएगा, जिसके पश्चात प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा। यूनियन की जिला अध्यक्ष मनोरंजनी टोप्पो ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 फरवरी 2026 एवं 7 मार्च 2026 को जिलेभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन करेंगी। इन दोनों तिथियों पर सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आंदोलन करते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपेंगी। उन्होंने बताया कि प्रमुख मांगों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को ग्रेड-3 व ग्रेड-4 शासकीय कर्मचारी का दर्जा देने, नियमितीकरण होने तक न्यूनतम 26 हजार रुपये वेतन एवं 10 हजार रुपये पेंशन निर्धारित करने, आईसीडीएस के निजीकरण पर रोक लगाने तथा अतिरिक्त कार्यभार समाप्त करने की मांग शामिल है। मनोरंजनी टोप्पो ने स्पष्ट किया कि यदि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और अधिक व्यापक रूप दिया जाएगा। आंदोलन से संबंधित आवेदन की प्रतिलिपि जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों को सौंप दी गई है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *