gharghoda

बाल वीर दिवस पर विद्यार्थियों का सम्मान, बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग, रायपुर के निर्देशानुसार दिनांक 26.12.25 को बाल वीर दिवस के रूप में मनाया गया। इसी क्रम में डॉ. भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय, घरघोड़ा द्वारा एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेजेस स्कूल, घरघोड़ा से ऋषभ सिंह ठाकुर तथा प्रायमरी एवं माध्यमिक विद्यालय चूहकिमार एवं उन्कारपाली से गूंजा, वरुण, आरजू, आर्य, पूजा, नवीन, आकाश सहित अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी विद्यार्थियों को मेडल एवं कलम प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस सम्मान से सभी बच्चे अत्यंत प्रफुल्लित हुए और भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित हुए। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य डॉ. जगदीश तिर्की, एस. एल. साहू (कार्यक्रम अधिकारी, रासेयो) एवं महाविद्यालय परिवार ने बच्चों को “कल का भविष्य” बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन दीपक सिंह ठाकुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में गणेश यादव, ममता, ललिता, दीपिका, भगवान देव सहित अन्य छात्र-छात्राओं का विशेष सहयोग रहा।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button