gharghoda

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद ने ली सरगुजा लोकसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक



घरघोड़ा (गौरीशंकर गुप्ता)। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा सरगुजा लोकसभा स्तरीय कार्यकर्ता बैठक अंबिकापुर भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई बैठक में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद जी, एवं मोर्चा प्रदेश महामंत्री मखमूर इकबाल खान जी, मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक को प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद जी ने संबोधित करते हुए कहा की आगामी लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर हर लोकसभा मे 1000 मोदी मित्र बनाने हेतु मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ को संकल्पित किया साथ ही अल्पसंख्यक समाज के लाभार्थियों से भेंट मुलाकात कर स्नेह संवाद स्थापित करने हेतु आग्रह कर मोदी सरकार एवं राज्य की विष्णु देव सरकार की योजनाओं को समाज तक प्रचारित कर अल्पसंख्यक समाज को भाजपा से जोड़ कर फिर एक बार तीसरी बार श्री नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है और सरगुजा लोकसभा को ऐतिहासिक मतों से जिताना है।

इस लोकसभा स्तरीय बैठक में भाजपा सरगुजा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह जी, अल्पसंख्यक मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य नजमा अजीम खान जी,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया जी, भाजपा सरगुजा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता जी, वरिष्ठ भाजपा नेता त्रिलोक कपूर कुशवाहा जी, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश के उपाध्यक्ष वसीम अंसारी जी, अल्पसंख्यक मोर्चा सरगुजा जिला अध्यक्ष डॉ. वीर विक्रम सिंह बावरा जी, सूरजपुर जिला अध्यक्ष जी महबुल्ला रजा जी,बलरामपुर जिला अध्यक्ष अब्दुल अंसारी जी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरजीत छाबड़ा,स्वरूप थामस,गुलाम नबी अंसारी, सैय्यद हमीद खान, मुसर्रत अली,इसराइल खान,जुल्फेकार कादरी,इकबाल खान,इरफान अंसारी,वाहिद खान,अब्दुल रज्जाक, मोर्चा पदाधिकारी एवं एवं सदस्य उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में विधानसभा चुनाव 2023 के अंबिकापुर जोगी कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुल मजीद सहित अल्पसंख्यक समाज के 60 लोग ने मोदी जी के कार्यों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button