June 11, 2026

विश्व साक्षरता दिवस पर ग्राम खपराखोल (बेना नगोई) में शिक्षकों का सम्मान एवं बच्चों को स्कूल बैग वितरण

0
विश्व साक्षरता दिवस पर ग्राम खपराखोल (बेना नगोई) में शिक्षकों का सम्मान एवं बच्चों को स्कूल बैग वितरण

घरघोड़ा/बिलासपुर(गौरी शंकर गुप्ता)। आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ग्राम विकास गतिविधि द्वारा विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर ग्राम खपराखोल (बेना नगोई) में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों का सम्मान किया गया एवं बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए गए।



कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन कर की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम विकास के प्रांत प्रचारक श्री देवेंद्र जी, विद्यालय की प्रधान पाठिका श्रीमती देवांगन जी, नगर संयोजक अमित चतुर्वेदी एवं सहसंयोजक अजय साहू उपस्थित रहे।

अपने उद्बोधन में श्री देवेंद्र जी ने ग्राम विकास गतिविधि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम विकास किस प्रकार से महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वावलंबन आदि क्षेत्रों में कार्य कर रहा है।
नगर संयोजक अमित चतुर्वेदी ने इस अवसर पर बताया कि खपराखोल ग्राम को क्यों चुना गया और कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।
अंत में सहसंयोजक अजय साहू ने विद्यालय के शिक्षकों का सम्मान करते हुए आभार व्यक्त किया।

इस कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के शिक्षक पौडवाल सर द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *