gharghoda

विधायक राठिया ने घरघोड़ा में विकास मित्तल को बनाया प्रतिनिधि

जनसेवा को और प्रभावी बनाने के लिए लिया गया दूरदर्शी निर्णय



घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक लालजीत सिंह राठिया ने जनसेवा और प्रशासनिक कार्यों में समन्वय को और अधिक मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए घरघोड़ा क्षेत्र के सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ता विकास मित्तल को अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इस नियुक्ति की सूचना रायगढ़ कलेक्टर को पत्र के माध्यम से दी गई है, साथ ही संबंधित विभागों को भी आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। इस निर्णय को क्षेत्र की जनता एक सशक्त और दूरदर्शी पहल के रूप में देख रही है।

नई भूमिका में होंगे अधिकार प्राप्त

विधायक प्रतिनिधि के रूप में विकास मित्तल अब राजस्व और पंचायत से जुड़ी सभी बैठकों एवं कार्यवाहियों में अधिकृत रूप से भाग लेंगे। इससे न केवल क्षेत्रीय मुद्दों के समाधान में गति आएगी, बल्कि शासन-प्रशासन और आमजन के बीच की दूरी भी कम होगी।

विधायक राठिया की जनहित में प्रतिबद्धता

विधायक लालजीत सिंह राठिया ने स्पष्ट किया है कि उनकी प्राथमिकता हर नागरिक की समस्या को शासन तक पहुंचाना और उसका समाधान सुनिश्चित करना है। इस नियुक्ति को पंचायत स्तर पर निर्णय लेने की प्रक्रिया में तेजी लाने वाला कदम माना जा रहा है।

जनता के विश्वास की नई पहचान

विकास मित्तल की यह नियुक्ति केवल एक पद नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता के विश्वास और जनप्रतिनिधित्व की नई पहचान है। उनके अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button