June 11, 2026

मारवाड़ी युवा मंच घरघोड़ा शाखा ने किया शिक्षक सम्मान समारोह

0
मारवाड़ी युवा मंच घरघोड़ा शाखा ने किया शिक्षक सम्मान समारोह

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। मारवाड़ी युवा मंच घरघोड़ा शाखा द्वारा शुक्रवार को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर के कई शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में दिए जा रहे अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया।समारोह को संबोधित करते हुए शाखा अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल ने कहा कि “शिक्षक ही समाज की दिशा तय करते हैं, उनके मार्गदर्शन से नई पीढ़ी संस्कार और ज्ञान प्राप्त करती है।”सचिव प्रांशु अग्रवाल ने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि “यह सम्मान वास्तव में शिक्षकों के अथक परिश्रम और समर्पण का छोटा सा प्रतीक है।”इस मौके पर कोषाध्यक्ष कारण तायल, सह सचिव आयुष तायल, सह कोषाध्यक्ष रौनक मित्तल, सह सचिव नितिन गोयल, मंत्री अंश तायल एवं शौर्य अग्रवाल सहित मंच के अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।मंच द्वारा सम्मानित शिक्षकों को पौधा एवं डायरी प्रदान कर उनका अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन और सामूहिक फोटो से किया गया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *